Saturday, March 31, 2012

'प्रीत..'

...

"प्रीत बाँध..
सिमटी पुरवाई..
क्या किसी क्षण..
मेरी याद आई..!!"


...

'समंदर..'

...

"कहाँ छुपे रहे..
ए-जां..
तरसता रहा..
समंदर मेरा..!!!"

...

'आँसू की चादर..'

...


"लिपटे रहे..
आँसू की चादर..
अश्कों के लिहाफ.
अक्सर..
बेरंग होते हैं..!!"

...

Friday, March 30, 2012

'सामान..'

...

"कसक..
खलिश..
वीरानी..
नासूर..
आँसू..

लेते आना..
ज़रा..
सामान सारा..!!"


...

'रेतीले बंज़र..'

...


"कितनी सिलवटें ठहरीं..
शहद की इमारतें बह गयीं..

कुछ रेतीले बंज़र..
कभी शादाब नहीं होते..!!"



...

'काश..'

...

"जली शब कितनी..
अलाव-ए-दर्द..
धीमी-धीमी आँच पर पकता..
काश..!!"


...

'कलाम-ए-दर्द..'

...

"ना माना..
बेगैरत ईमां तेरा..
मुफ्त इश्तिहार बंटा..
कलाम-ए-दर्द मेरा..!!"


...

Thursday, March 29, 2012

'अंतर्मन चर्चा..'

...


"अमूल्य वचन..
संयमित दिनचर्या..
सरल जीवनयापन..
करुणामयी दृष्टि..
दयालु प्रवृत्ति..
ऐसी रहे..
अंतर्मन चर्चा..!!"


...

'लम्हा..'

...

"लिखती रहूँगी..
हर इक लम्हा..
तेरे नाम..
कब तलक..
छुपा सकोगे..
हाल-ए-दिल..
हमसे..!!"

...

'इंतज़ार..'

...

"तौहफा-ए-बोसा..
पैगाम-ए-मोहब्बत..

बैठी हूँ..इंतज़ार में..!!"



...

Wednesday, March 28, 2012

'बादाम की सेज..'

...


"कुछ ख़ास हुआ..
आज सवेरे..
तेरे-मेरे दामन पर..
स्ट्रोबैरी, हनी और क्रीम..
बादाम की सेज पर सजे कुछ ऐसे..
खिल उठा मेरा जिस्म..
महक उठी तुम्हारी रूह..!!"

...

Wednesday, March 21, 2012

'कुछ कोमल भाव..'

प्रिय दी..

आपको समर्पित..मेरे कठोर ह्रदय में पनपे कुछ कोमल भाव.. आपने इस निष्ठुर तुच्छ अज्ञानी को जो मान-सम्मान दिया उसके लिये जीवन-पर्यंत कृतज्ञ रहूँगी..



...


"धीमे-धीमे उतरती..
हर अक्षर के संग..
मधुर वाणी..
सरल ह्रदय संगम..
जिस क्षण विचरती..
दुर्गम पर्वत दबंग..
अद्भुत अदम्य साहसी..
परिभाषित अंग-अंग..
सुमन तरु दिवाकर..
विरले फैलाते रंग..
अमिट चित्रपटल मेरा..
सुंदर सुशोभित ढंग..
बन असीम कृपा..
पधारे लिये नवरंग..!!!"


...

Monday, March 12, 2012

'जुम्बिश..'

...

"जुम्बिश साँसों की..
खलती है..
इन दिनों..!!"

...

Friday, March 9, 2012

'अल्फ़ाज़..'

...

"अल्फ़ाज़ बहुत भारी थे..
तेरी आँखों के..
समंदर भी कम रहा..
समेटने की चाहत में..!!"



...

'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस..'

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर..कुछ पंक्तियाँ..


...


"नारी का शोषण ना थम सकेगा कभी..
प्रयत्न करके देखलो सभी..
जो पाना है स्वयं को लक्ष्य..
निर्धारित हो जीवन का भक्ष्य..
करो सुशोभित अंतर्मन-ताज..
हर ह्रदय करे नमन-राज..
आती नहीं सुबह यूँ ही..
लाती सन्देश यही..
जिसने पहचाना मूल्य..
है वही परमात्मा तुल्य..!!"

...

Monday, March 5, 2012

'उलझते मोती..'

...


"अंतर्मन की लकीरें..
उलझते मोती..
अंबर फैलता व्यापार..
समेटो दुखों की गठरी..
ना रहा अब कहीं..
कोई सच्चा खरीददार..!!"

...